{"_id":"5ddbcea88ebc3e54fc11e078","slug":"amit-jani-statement-over-akhilesh-yadav-and-ajit-pawar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित जानी ने एक तीर से साधे दो निशाने, कहा- 'चाचा' का सम्मान करना सीखें 'भतीजे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित जानी ने एक तीर से साधे दो निशाने, कहा- 'चाचा' का सम्मान करना सीखें 'भतीजे'
Mon, 25 Nov 2019 06:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित जानी का सोमवार को शिकोहाबाद पहुंचे। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश नेहरू के अहाते पर प्रसपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
अमित जानी ने कहा कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने परिवार को एक करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन भतीजे ने एक बार भी कोशिश नहीं की। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में अजित पवार ने चाचा शरद पवार को झटका देकर उपमुख्यमंत्री की कुर्सी हथिया ली।
शिवपाल की पार्टी के युवा नेता ने एनसीपी नेता अजित पवार के बहाने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश के भतीजों से कहना चाहता हूं कि चाचा का सम्मान करना सीखें।

प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अमित जानी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव ने अमित जानी को प्रसपा युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। अमित जानी बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़ने के बाद चर्चा में आए थे। लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का भी एलान किया था।
अमित जॉनी आगरा से लौटते समय शिकोहाबाद में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सत्यदेव यादव, मंगल सिंह यादव, साजिब मुहम्मद खान, आसिफ आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।