{"_id":"5a0525154f1c1bd8538bc167","slug":"amit-jani-in-agra-used-abusive-language-for-up-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जेल से निकलते ही अमित जानी ने उगली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जेल से निकलते ही अमित जानी ने उगली आग
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
अपना सिर मुंडवा लिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों लोगों से ताजमहल पर कूच करने का आह्वान करने के मामले में जेल गए नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी को गुरुवार को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने जेल से बाहर आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उनके बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद अपना सिर मुंडवा लिया। उन्होंने कहा कि यह मुंडन प्रदेश सरकार की नीति के खिलाफ कराया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा था कि ताजमहल को तुड़वा दो लेकिन प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके विपरीत जो हिंदू नेता ताजमहल को तेजोमहालय कह रहे हैं, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। सरकार के इसी रवैये के खिलाफ मुंडन कराया है।
अमित जानी ने पिछले दिनों ताज का एक आपत्तिजनक फोटो भी शेयर किया था। उनके खिलाफ ताजगंज थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें दो दिन पहले जमानत मिल गई थी। परवाना पहुंचने पर गुरुवार को जेल से रिहाई हो गई।