फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit jani comment on cleanliness drive by cm yogi on taj mahal

ताजमहल को 25 साल से मंदिर बताने वाले अब लगा रहे झाड़ूः अमित जानी

Tue, 31 Oct 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 31 Oct 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
amit jani comment on cleanliness drive by cm yogi on taj mahal
अम‌ित जानी ह‌िरासत में - फोटो : अमर उजाला
अक्सर विवादों में रहने वाले मेरठ के अमित जानी को ताजगंज पुलिस ने उसके साथी उपदेश राणा सहित सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। वहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी रविवार देर रात लखनऊ से की गई थी। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ ताजगंज थाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप है कि इन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की थी कि तीन नवंबर को ताजमहल पहुंचकर भगवा झंडे फहरा दें। ताज पर भगवा झंडे लहराता हुआ फोटो खुद बनाकर पोस्ट भी किया था।
विज्ञापन


अमित जानी संस्था नव निर्माण सेना का अध्यक्ष है। उपदेश राणा भी मेरठ का ही रहने वाला है। वह संस्था विश्व सनातन संघ का राष्ट्रीय प्रचारक है। इन दोनों को आगरा पुलिस ने एसटीएफ की मदद से रविवार रात लखनऊ से अमित जानी के मॉल एवेन्यू स्थित आवास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी के लिए कहा ये

amit jani comment on cleanliness drive by cm yogi on taj mahal
अम‌ित जानी - फोटो : अमर उजाला
यह पोस्ट 16 अक्तूबर को फेसबुक और व्हाट्स एप ग्रुप पर शेयर की गई थी। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 153 बी और वैमनस्यता फैलाने की धारा 265 ए के तहत मुकदमा पुलिस की ओर से पंजीकृत किया गया है।

वहीं जेल जाने से पहले अमित जानी ने अपने साथियों से कहा कि जो लोग ताजमहल को 25 साल से मंदिर बता रहे थे, वे अब झाड़ू लगा रहे हैं। उसने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल पर झाड़ू लगाकर सही नहीं किया।

व्हील चेयर पर गया जेल

amit jani comment on cleanliness drive by cm yogi on taj mahal
अम‌ित जानी - फोटो : अमर उजाला
अमित जानी कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसकी चार हड्डियां टूटी हैं, प्लास्टर चढ़ा है। चल नहीं पा रहा। पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची तो वह व्हील चेयर पर था, उसे व्हील चेयर पर ही जेल भेजा गया।

अमित जानी और उपदेश राणा को कोर्ट में पेश किए जाते समय बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। अमित की पत्नी और बच्चे भी मौजूद रहे। अमित और उपदेश की ओर से पूर्व डीजीसी अशोक गुप्ता, विजय आहूजा, नितिन शर्मा, एसपी भारद्वाज और आशुतोष श्रोत्रिय ने जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सीजेएम कविता मिश्रा ने इसे खारिज कर दिया। दोनों को 13 नवंबर तक जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed