फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit became IAS after getting 561st rank

अमित 561वीं रैंक पाकर बने आईएएस

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amit became IAS after getting 561st rank
मैनपुरी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बंशीधर राजपूत के पुत्र अमित राजपूत ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2021 में 561वीं रैंक हासिल कर आईएएस पद पर चयन पाया है।
विज्ञापन

सफलता से अमित बेहद खुश हैं। बातचीत में उन्होंने बताया की आईएएस बनकर मां रेखा देवी को श्रद्धांजलि दी है। अमित की मां का 16 जनवरी 2021 को निधन हो गया था। मां का सपना था कि बेटा आईएएस बने। मां के सपने को पूरा करने के लिए अमित ने मेहनत की। अमित ने बताया कि उन्होंने यह सफलता पांचवें प्रयास में हासिल की है । अमित ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2005 में एटा से पास की थी जबकि 12वीं की परीक्षा शहर के श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज से वर्ष 2007 में पास की। अमित ने वर्ष 2012 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वर्ष 2015 से अमित ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। अमित की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। अमित बंशीधर राजपूत के सबसे छोटा बेटे हैं। अमित तीन भाई है। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय पिता और स्वर्गीय मां को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed