फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amid protests by shopkeepers, the corporation removed encroachments in Ghatiya

Agra News: दुकानदारों के विरोध के बीच निगम ने घटिया में हटाया अतिक्रमण

Fri, 12 Dec 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Amid protests by shopkeepers, the corporation removed encroachments in Ghatiya
फोटो। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम से उलझते व्यापारी। नगर निगम
आगरा। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को छिली ईंट–घटिया क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही निगम का ध्वस्तीकरण दस्ता पहुंचा, व्यापारियों ने अभियान का विरोध शुरू कर दिया। कई दुकानदार सड़क पर लेटकर कार्रवाई रोकने की कोशिश करने लगे। विरोध के बीच एक हलवाई ने गुस्से में अपनी दुकान का दूध सड़क पर फैला दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन और उग्र होता गया। हालात बिगड़ते देख निगम के अधिकारियों ने पुलिस सहायता ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। उसके बाद निगम टीम ने सुरक्षा घेरा बनाकर ध्वस्तीकरण कार्य पूरा किया।
विज्ञापन


गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना
इधर, निगम ने पालीवाल पार्क, सेब का बाजार, फतेहाबाद रोड और बसई मंडी इलाकों में अलग-अलग टीमों के साथ अभियान चलाया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि यातायात सुगमता और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए ऐसे अभियान चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed