फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambulances service stops due to lack of oxygen in Agra

सांसत में सांसें: आगरा में ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं चलीं 65 एंबुलेंस, रेफर नहीं हो पाए मरीज

Mon, 19 Apr 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 04:16 PM IST
सार

एक तरफ अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट है, दूसरी तरफ एंबुलेंस के लिए भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल रहे।

विज्ञापन
ambulances service stops due to lack of oxygen in Agra
एंबुलेंस में मरीज और तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ऑक्सीजन गैस की किल्लत से निजी एंबुलेंस का संचालन ठप पड़ रहा है। आगरा से जयपुर, सैफई, दिल्ली मरीजों को रेफर नहीं हो पा रहे। पिछले 24 घंटे से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 65 से अधिक एंबुलेंस खड़ीं हैं। जिन्हें चलाने के लिए संचालकों को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए।

विज्ञापन


एक तरफ अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट है, दूसरी तरफ एंबुलेंस के लिए भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल रहे। जिले में 250 से अधिक निजी एंबुलेंस हैं। जिनमें 35 से अधिक आईसीयू एंबुलेंस हैं। जिन्हें बिना ऑक्सीजन नहीं चलाया जा सकता। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन किल्लत से एसएस इमरजेंसी से लेकर देहली गेट, सिकंदरा, टीडीआई मॉल, नामनेर चौराह पर 65 से अधिक एंबुलेंस खड़ी हो गईं हैं। आगरा से बड़ी संख्या में जयपुर एसएमएस, सैफई पीजीआई और गुरुग्राम व दिल्ली स्थित हायर सेंटर के लिए मरीज रेफर होते हैं। जो ऑक्सीजन संकट के कारण आसानी से नहीं हो पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध: दो की जगह चार सिलिंडर की खपत
एंबुलेंस संचालक तारा चंद ने बताया कि कोविड मरीजों को रेफर करते समय ऑक्सीजन का हाईफ्लो देना पड़ रहा है। 14 से 16 लीटर ऑक्सीजन फ्लो पर मरीजों को शिफ्ट करना होता है। ऐसे में 200 किमी में जहां पहले दो सिलिंडर से काम चल जाता था वहां अब चार सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है।

परेशानी: शिफ्ट करने में तीन-तीन घंटे इंतजार
जिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन है उनको अस्पताल पहुंचने पर मरीज को एंबुलेंस से बेड तक शिफ्ट करने में तीन-तीन घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के शिफ्ट नहीं किया जा सकता। इसके लिए अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर मिलता है लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को अस्पताल से समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा। इसलिए उन्हें शिफ्ट करने में भी बहुत समय बर्बाद हो रहा है।

कालाबाजारी: चार गुना बढ़ गई सिलिंडर की कीमत
एक सप्ताह पहले तक पहले बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर 400 से 500 रुपये में मिलता था, सिलिंडर 200 से 300 रुपये में। परंतु संक्रमित बढ़ने से ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कम पड़ रही है। इस समय बड़ा सिलेंडर 1500 से 2000 और छोटा 700 से 1000 रुपये में बिक रहा है।

शिकायत: प्रशासन से नहीं मिल रहा सहयोग
यूपी एंबुलेंस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सिसौदिया ने कहा कि रविवार को ऑक्सीजन सिलिंडर न होने के कारण 665 एंबुलेंस नहीं चल पाईं। एंबुलेंस के लिए ऑक्सीजन नहीं मिलने की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय फोन किया था। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिर औषधि निरीक्षक से संपर्क किया, उन्होंने कहा मैं थोड़ी देर बाद बात करूंगा। 

दलील: दो दिन का समय लगेगा
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। एंबुलेंस के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्था को सुचारू होने में दो दिन का समय लगेगा। हमारी टीमें पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed