फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambulance service call center closed due to Coronavirus in agra

Coronavirus: चालक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 108 एंबुलेंस का आगरा कॉल सेंटर बंद

Fri, 01 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
ambulance service call center closed due to Coronavirus in agra
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के चलते 108 एंबुलेंस सेवा का आगरा स्थित कॉल सेंटर बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि किसी कर्मचारी को संक्रमण के कारण कॉल सेंटर को आनन-फानन में बंद किया गया है। 
विज्ञापन


आगरा प्रशासन ने भी इस मामले को दो दिन से छिपाए रखा। कॉल सेंटर को बंद कराने के साथ ही वहां के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया है। सभी की जांच की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ से होगा संचालन

हालांकि कॉल सेंटर बंद होने से एंबुलेंस संचालन पर कोई असर नहीं आया, क्योंकि लखनऊ मुख्यालय स्थित कॉल सेंटर को सारी कॉल डायवर्ट कर दी गई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस की जरूरत को पूरा किया जाने लगा। 

इससे पहले भी लखनऊ से ही पूरे प्रदेश में एंबुलेंस का संचालन होता था। लेकिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 108 सेवा के संचालन के लिए आगरा में एक कॉल सेंटर की स्थापना कराई थी।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा के एक कर्मचारी के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। यह कर्मचारी कॉल सेंटर भी जाता था। इसीलिए कॉल सेंटर को बंद करके सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वहां के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed