फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambulance installed at Taj mahal also sour in agra up news

कैसे सुधरेंगे हालात: ताजमहल पर खटारा एंबुलेंस, ये हाल तब जब फ्रांस की महिला पर्यटक की लापरवाही में गई जान

Fri, 29 Sep 2023 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 09:59 AM IST
सार

 ताज पर लगी एंबुलेंस भी खटारा हैं। ये हाल तब है जब हाल ही में फतेहपुर सीकरी में  एंबुलेंस न होने की वजह से फ्रांस की महिला पर्यटक की जान चली गई थी। 
 

विज्ञापन
ambulance installed at Taj mahal also sour in agra up news
ताजमहल पर खटारा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की मौत के 8 दिन बाद भी एंबुलेंस के हालात नहीं बदले। ताजमहल पर लगी एंबुलेंस खटारा है। आगरा विकास प्राधिकरण की एंबुलेंस यूपी 80 बीटी 0593 का 12 साल से बीमा नहीं हुआ। 2 साल पहले प्रदूषण प्रमाणपत्र भी खत्म हो गया। फिर भी एंबुलेंस से पर्यटकों को ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


फ्रांस से ताजमहल घूमने आई 61 वर्षीय अस्मा की फतेहपुर सीकरी में 22 सितंबर को तुर्की सुल्ताना महल की रेलिंग से गिरकर मौत हो गई थी। डीएम की जांच में मौत का कारण जर्जर रेलिंग व एंबुलेंस की लापरवाही पाई गई। पर्यटन विभाग के महानिदेशक मुकेश मेश्राम ने आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व ताजमहल पर हर वक्त एंबुलेंस तैनाती के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने ताजमहल पर संचालित एडीए की एंबुलेंस की पड़ताल की। डीजल चालित यूपी 80 बीटी 0593 एंबुलेंस करीब 13 साल पुरानी है। इसका रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर 2010 को हुआ था। 2012 तक फिटनेस थी। इसके बाद 11 साल से फिटनेस जांच नहीं की गई। खटारा एंबुलेंस में ही ताजमहल पर आकस्मिक स्थिति में पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


सात जुलाई 2021 को एंबुलेंस के प्रदूषण प्रमाणपत्र की मियाद भी खत्म हो गई। आखिरी बार इस एंबुलेंस का बीमा 29 नवंबर 2011 को हुआ था। 12 साल से एंबुलेंस का बीमा नहीं है। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना इस एंबुलेंस से होती है तो कोई क्लेम नहीं बनेगा। यह एंबुलेंस आगरा विकास प्राधिकरण ने पथकर निधि से खरीदी थी। यह स्थिति तब है जब मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एंबुलेंस की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। लेकिन, आगरा किला, सिकंदरा, महताब बाग, फतेहपुर सीकरी पर एबुलेंस व आकस्मिक स्थिति में उपचार के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लेस एंबुलेंस तैनात नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा: पुलिस की मिर्ची गैंग से मुठभेड़, पैर में लगी गोली;  5 आरोपी गिरफ्तार
 

रिक्शे ने मारी वृद्ध पर्यटक को टक्कर
आगरा किला घूमने आई उड़ीसा की 75 वर्षीय वृद्ध पर्यटक को बृहस्पतिवार को अमर सिंह गेट के सामने रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। वृद्धा के हाथ में चोट आई। एबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पर्यटन पुलिस ने अपने वाहन से वृद्ध पर्यटक को उपचार के लिए भेजा। दूसरी तरफ ताजमहल में एक पर्यटक बीमार होने पर उसे खटारा एबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

चार बार कट चुका एंबुलेंस का चालान
ताजमहल पर तैनात एडीए की एंबुलेंस का चालान 4 बार कट चुका है। 6 जनवरी 2023 को 10 हजार रुपये का चालान कटा। 17 नवंबर 2022 को 10 हजार रुपये का दूसरी बार चालान हुआ। तीसरी बार 17 अक्तूबर 2022 को 10 हजार रुपये का चालान हुआ। तीनों में कोई भी चालान जमा नहीं किया। 4 अप्रैल 2018 को 100 रुपये का चालान हुआ था।

कराएंगे जांच
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि एंबुलेंस की फिटनेस, बीमा व अन्य कमियों की जानकारी नहीं है। एबुलेंस की जांच कराई जाएगी। कमियां दूर करने के बाद ही संचालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed