फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance collided with divider on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, पति को मौत मां, बेटी समेत तीन घायल

Tue, 25 Feb 2020 08:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collided with divider on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा - फोटो : Amar Ujala
थाना नगला खंगर क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एंबुलेंस का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी बेटी और पौत्र घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक नगला खंगर और यूपीडा गस्ती दल ने सभी को सैफई अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


बिहार के बेगूसराय के गांव रामनगर जमनापुर निवासी लालता प्रसाद उर्फ लल्लन (61) काफी समय से बीमार हैं। उनका इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें एंबुलेंस से डाक्टर धर्मेंद्र की देखरेख में घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


एंबुलेंस को चालक मुनेशपाल निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली चला रहा था। नगला खंगर के 63 माइल स्टोन के पास अचानक एंबुलेंस का पिछला एक्सल टूट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में लल्लन प्रसाद, उनकी पत्नी सुधा देवी (55), शुभम (22) और भारती (25) घायल हो गए। डॉक्टर धर्मेंद्र और चालक को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर एसएचओ नगला खंगर कमला शंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सैफई मिनी पीजीआई भेज दिया। जहां डाक्टरों ने लल्लन को मृत घोषित कर दिया। 
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed