फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance Challan Cut Without Helmet By Agra Traffic Police

यातायात पुलिस की बड़ी गड़बड़ी आई सामने, एंबुलेंस का कटा बिना हेलमेट का चालान

Wed, 04 Mar 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ambulance Challan Cut Without Helmet By Agra Traffic Police
हाईवे पर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
शहर में यातायात पुलिस ने एक एंबुलेंस का बिना हेलमेट का चालान काट दिया। आरटीओ से फिटनेस प्रमाणपत्र लेने के दौरान एंबुलेंस मालिक को जानकारी हुई। मालिक ने यातायात पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


धूलियागंज निवासी ताराचंद राठौर की एंबुलेंस चलती है। ताराचंद ने बताया कि मंगलवार को एंबुलेंस का फिटनेस प्रमाणपत्र लेने गया था। तभी आरटीओ कर्मचारी ने जानकारी दी कि एंबुलेंस का चालान कट गया है। चालान की कॉपी दे दी।
विज्ञापन


इस कारण फिटनेस प्रमाणपत्र भी नहीं दिया। दीवानी में चालान छुड़ाने पहुंचा। मगर, दीवानी के कर्मचारी ने बताया कि यह चालान गलत है। इसमें बिना हेलमेट का 500 रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो भी बाइक का लगा था मगर नंबर एंबुलेंस का लिखा हुआ है। यह चालान छह अक्तूबर 2019 को काटा गया है। मगर, यह कहां काटा गया है, इस बारे में चालान पर नहीं लिखा है। ताराचंद का कहना है कि इसकी शिकायत यातायात पुलिस से की है। 

पहले भी आ चुके हैं मामले
शहर में यातायात पुलिस के गलत तरीके से चालान भेजने के कई मामले सामने आ चुके हैं। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक व्यक्ति की एक्टिवा का चालान काटा गया था। चालान घर आने पर जानकारी हुई थी। चालान की कापी में फोटो दूसरे रंग की एक्टिवा की थी। इसी तरह कुछ महीने पहले बिजलीघर पर खड़ी एक कार का बिना हेलमेट का चालान काटा गया था।

यातायात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदार तय करेंगे
सवाल : चालान भेजने में गड़बड़ी कैसे हो रही है?
जवाब : स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों से चालान काटे जा रहे हैं। चालान की फोटो से नंबर देखते हैं। प्लेट में नंबर साफ नहीं होने की वजह से गड़बड़ी हो रही है। इस संबंध में बैठक की जाएगी। पुलिसकर्मियों को नंबर की पूरी तरह से पड़ताल करके ही भेजने के बारे में ही निर्देश दिए जाएंगे।
सवाल : लापरवाही पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है?
जवाब : जो पुलिसकर्मी चालान की प्रक्रिया में लगे हैं, उनकी जिम्मेदारी तय कराई जाएगी। इसके बावजूद लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
चमन सिंह चावड़ा, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed