Ambubachi Mahotsav 2022: दो साल बाद आज खुलेंगे मां कामाख्या धाम के पट, शुरू होगा चार दिवसीय अंबुबाची महोत्सव
25 जून शनिवार सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ मां के पट खोले जाएंगे। हालांकि दर्शन सुबह छह बजे से होंगे। दर्शन शाम नौ बजे तक कराए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में जसराना के मां कामाख्या धाम में चार दिवसीय अंबुबाची महोत्सव के तहत शनिवार को मंदिर के पट खोले जाएंगे। ऐसे में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को मंदिर में तैयारियां होती रहीं। यहां महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शनों की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रसाद वितरण के नियमों में भी बदलाव किया गया है। शुक्रवार को एसडीएम नवनीत गोयल, सीओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाल आजादपाल सिंह मंदिर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दूर दराज से आते हैं भक्त
जसराना के मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव में कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य जिलों हरियाणा, दिल्ली, एमपी एवं राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर में भक्तों को परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाएं शुरू कर दी है। प्रशासन को वृहद स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की सूचना देने के साथ ही मंदिर में बेरिडिंग की जा रही है।
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
मंदिर प्रबंधन से जुडे़ सतीश मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में बेरीकेडिंग के साथ ही भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही है। एसडीएम नवनीत गोयल एवं सीओ शैलेंद्र कुमार शर्मा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए कोतवाल को सुरक्षा व्यवस्था के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
सुबह छह बजे से नौ बजे तक होंगे दर्शन
मंदिर के पीठाधीश महेशस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि 25 जून शनिवार सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ मां के पट खोले जाएंगे। हालांकि दर्शन सुबह छह बजे से होंगे। दर्शन शाम नौ बजे तक कराए जाएंगे। वहीं 26 जून को भी दर्शन सुबह छह बजे से नौ बजे कराए जाएंगे।