फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University's Youth Festival starts on the 30th.

Agra News: आंबेडकर विवि का युवा उत्सव 30 से

Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar University's Youth Festival starts on the 30th.
युवा उत्सव के पोस्टर का विमोचन करतीं कुलपति।
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष युवा उत्सव यूनिफेस्ट 30 अक्तूबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय उत्सव एक नवंबर तक चलेगा। इसमें 27 प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए क्रिएटिव कोरियोग्राफी नई प्रतियोगिता के रूप में शामिल की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अतिथि गृह में रविवार को कुलपति प्रो. आशु रानी ने युवा उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। उत्सव के दौरान शिवाजी मंडपम, एसपीसीजेआईएम, जीवन विज्ञान संस्थान और विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें विद्यार्थी अपनी कला, सांस्कृतिक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम से पांचवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को स्थान के अनुसार सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

चौथे और पांचवें स्थान के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। समूह प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए होगा। यह टीम आगामी उत्तर क्षेत्रीय युवा उत्सव में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. एससी उपाध्याय, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एसके जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed