फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University: the exams postponed

अंबेडकर विवि: मुख्य परीक्षाएं टलीं, अब होंगी 11 मार्च से

Sun, 28 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 28 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar University: the exams postponed
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं टल गई हैं। अब 11 मार्च से परीक्षाएं शुरू होकर 10 मई को संपन्न होंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में करीब साढ़े छह सौ कालेजों के सात लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इससे पहले परीक्षाएं एक मार्च से प्रस्तावित थीं। ‘अमर उजाला’ ने इसका अंदेशा पहले ही जता दिया था। बता दें कि 12 फरवरी को परीक्षा सहायक सतेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। दस दिन विश्वविद्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। ऐसे में परीक्षाओं की तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। विश्वविद्यालय पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल से तैयारियां प्रभावित हुई थीं, अब 11 मार्च से एग्जाम होंगे। शुल्क जमा करने वाले कालेजों के प्रवेश पत्र उनके लॉग-इन आइडी पर अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed