फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar Statue Broken In Eradat Nagar And Achanera Agra

आगरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस-प्रशासन ने समझाए ग्रामीण

Wed, 29 Dec 2021 06:58 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Dec 2021 06:58 PM IST
सार

गांव के ही एक व्यक्ति पर मूर्ति को खंडित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Ambedkar Statue Broken In Eradat Nagar And Achanera Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना इरादतनगर के ग्राम हरीनगर (करोंधनना)  में बीती मंगलवार रात किसी व्यक्ति ने गांव के पास खाली जगह में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा दिया। सुबह  पता लगने पर गांववासियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव के ही एक व्यक्ति पर मूर्ति को खंडित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


हरिनगर गांव में एक ही जाति के लोग रहते हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामवासी अमरसिंह और उसके पुत्र दिलीप व सुरेश जो अंबेडकर प्रतिमा वाली जगह को पर अपना आवासीय पट्टा बताते हैं। इसका वाद न्यायालय में चल रहा बताया गया है। अमरसिंह द्वारा प्रतिमा को हटाए जाने और बाउंड्री का विरोध किया जाता रहा है। गत दिनों उसने आंबेडकर प्रतिमा वाले चबूतरे की बाउंड्री को भी रुकवा दिया था। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलने के बाद  उसके दोनों पुत्र गांव में नहीं है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी फतेहाबाद जेपी पांडे, खेरागढ़ पुलिस सर्किल खेरागढ़ के सीओ फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा दूसरी मूर्ति लगाए जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed