फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AMBEDKAR

क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा की कराई मरम्मत

Thu, 29 Oct 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
AMBEDKAR
बिछवां के गांव जिरौली में तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। ग्रामसभा जिरौली में क्षतिग्रस्त बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बृहस्पतिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में सही कराई गई। बुधवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर तीन राउंड फायर करते हुए अराजकतत्व वहां से भाग गए।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के ग्रामसभा जिरौली में कई साल पहले ग्रामसभा की 493 बीघा जमीन को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अनुसंधान को आवंटित किया गया था। जांच में आवंटन प्रक्रिया अवैध मिलने पर पट्टा निरस्त कर दिया गया। इस बीच यहां बाबा साहब की एक प्रतिमा विद्यार्थीपुरम में स्थापित की गई थी। उक्त भूमि पर कई अनुसूचित जाति के लोगों के घर बने हुए हैं। बुधवार रात करीब 8:40 बजे कुछ अराजकतत्व यहां आए और रस्सी डालकर प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। अराजकतत्वों ने वहां लगी शिला पट्टिका को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होते ही एडीएम बीराम, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, एसडीएम कुरावली मानसिंह पुंडीर, सीओ भोगांव अमर बहादुर, इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति को संभालने के साथ ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। देर रात ही राजमिस्त्री बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। बृहस्पतिवार को भी अफसरों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक करके शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद ही पुलिस की टीमें अराजकतत्वों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने दर्ज कराई रिपोर्ट
इस मामले में बिछवां थाने के सिपाही विजय कुमार ने हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि विजय कुमार और प्रेम सिंह की ड्यूटी बाबा साहब की प्रतिमा की सुरक्षा में लगी है। रात में दो-तीन अज्ञात लोगों ने प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की। अराजकतत्वों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तीन राउंड फायर कर दिये, इससे वह बाल-बाल बचा। अराजकतत्व जंगल की ओर भाग गए।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा
प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद रात में ही बिछवां के अलावा एलाऊ, भोगांव, बेवर, कुरावली, महिला थाना का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही स्वाट टीम भी अराजकतत्वों की तलाश में तेजी से जुट गई। घटना के बाद संस्था के सचिव आशाराम, रामेश्वर दयाल, प्रदीप, श्रीपाल, ज्ञानेंद्र, राहुल, विशाल, जगदीश आदि ने पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा की दृष्टि से बृहस्पतिवार को भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed