फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazon's goods stolen truck driver and assistant turned out to be thieves case filed

UP: अमेजॉन के माल पर हाथ कर दिया साफ, ट्रक चालक और सहायक निकले चोर; दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 13 Dec 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 09:54 AM IST
सार

लखनऊ से हैदराबाद ले जाने के बजाए ट्रक चालक और सहायक ट्रक को अपने घर ले गए। यहां करीब नौ लाख रुपये का सामान निकाल लिया। मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 

विज्ञापन
Amazon's goods stolen truck driver and assistant turned out to be thieves case filed
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा कोतवाली नगर में अरविंद निवासी खंदौली जिला आगरा ने सनी निवासी शांतीनगर सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि लखनऊ से हैदराबाद अमेजॉन का सामान लेकर गए थे। इसे हैदराबाद न ले जाकर घर ले आए और 9.64 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


अरविंद कुमार ने बताया कि वह तेजस कार्गो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद में फील्ड मैनेजर के पद पर तैनात है। कंपनी की गाड़ी चलाने के लिए सनी कुमार निवासी शांतीनगर नगला पोता और अतुल निवासी ईशेपुर करतला थाना बागवाला को रखा हुआ है। 17 नवंबर को दोनों लोग अमेजॉन कंपनी का सामान गाड़ी में लोड करवाकर सील कराकर निकल गए। लखनऊ से लोड हुआ सामान हैदराबाद जाना था लेकिन, यह लोग वहां से सीधे अपने घर एटा आ गए। इसके बाद 20 नवंबर को अतुल और सनी गाड़ी को कंपनी के गेट पर खड़ा करके भाग गए।
विज्ञापन


बताया कि गाड़ी की जांच की गई तो कंपनी की लगाई गई सील टूटी हुई थी और मिसमैच भी थी। इसके अलावा लगा हुआ कंप्यूटराइज्ड लॉक भी टूटा हुआ था। चेक किया तो उसमें से लगभग 964038 रुपये का सामान गायब था। दोनों लोगों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद पाए गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज के लिए कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed