फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing offers in bullion market on Akshaya Tritiya buy Gold jewellery get free insurance

Gold Jewellery: अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में धमाकेदार ऑफर, जेवर खरीदें....मुफ्त में मिलेगी बीमा

Tue, 29 Apr 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 09:05 AM IST
सार

अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में आफर की भरमार है। जेवर खरीदें और मुफ्त में बीमा का लाभ उठाएं जैसे ऑफर देकर ग्राहकों को रिझाया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Amazing offers in bullion market on Akshaya Tritiya buy Gold jewellery get free insurance
सोना - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अक्षय तृतीया पर लोग कपड़े, वाहन सहित जेवरात की खरीदारी में लगे हुए हैं। सराफा बाजार में भी राैनक है। इसको देखते हुए सराफा व्यापारी तरह तरह के आफर दे रहे हैं। इनमें आभूषण खरीदने पर एक साल के लिए मुफ्त में इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। पर्व को देखते हुए बाजार में आभूषणों की नई डिजाइन कंपनियों ने पेश की हैं, जो महिलाओं का खूब भा रही हैं।
विज्ञापन


 

एमजी रोड स्थित बीएल ज्वेलर्स के संचालक शरद अग्रवाल ने बताया कि सोने के रेट में उतार चढ़ाव आम बात है। इसके बाद भी लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। जेवरात की खरीदारी पर वह अपनी फर्म की तरफ से आफर भी दे रहे हैं। इसके साथ ही एक और सुविधा दी जा रही है। एक लाख रुपये के सोने के आभूषण खरीदने पर एक साल के लिए मुफ्त बीमे की सुविधा दी जा रही है। किसी तरह जेवरात के गुम या लुट जाने पर लोगों को बीमे का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने एक और आफर निकाला है, जिसमें 1 लाख की खरीदारी करने वालों को लग्जरी होटल में 2 रात का स्टे भी दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कनक सानवी ज्वेलर्स के मालिक सत्येंद्र बंसल का कहना है कि उनके पास दुबई कलेक्शन की भरमार है। इस तरह की ज्वैलरी में कम वजन होता है। यह पहनने पर काफी फैली हुई नजर आती है। इसे महिलाएं अधिक पसंद कर रही है। यह 22 कैरेट तक में उपलब्ध हैं। अक्षया तृतीया को देखते हुए लोग बुकिंग भी करा रहे हैं, जिससे शुभ मुहूर्त में जेवरात घर ले जा सकें।


 
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड स्थित कोहजेम ज्वैलर्स के मालिक मिलिंद माथुर ने बताया कि 10 ग्राम सोने के दाम 98000 तक पहुंच गए हैं। ऐसे में ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखा जा रहा है। पुराने गहने भी लिए जा रहे हैं, जिससे लोग पुराने गहने बदलकर नए ले सकें। फर्म में नए डिजाइन आए हुए हैं। इनमें कम वजन वाले आभूषणों की नई डिजाइन युवा ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed