फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amarpur bypass road collapses due to incessant rain, traffic affected

बारिश से आफत- लगातार बारिश से अमरपुर बाईपास की सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

Sat, 08 Oct 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:52 PM IST
सार

पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर भी बारिश का प्रभाव आया है।यह मार्ग एटा फोर लेन मार्ग से जुड़ा हुआ है।जिससे एटा की ओर से आने वाला ट्रैफिक गल्ला मंडी, सहावर व सोरों की ओर निकलता है तो वह इसी मार्ग से होकर निकलता है।

विज्ञापन
Amarpur bypass road collapses due to incessant rain, traffic affected

विस्तार

कासगंज। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर भी बारिश का प्रभाव आया है। अमरपुर बाईपास मार्ग पुल के पास लगातार बारिश के कारण धसक गया। जिससे यातायात पर असर पड़ा। मार्ग से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को वापस लौटना पड़ा, जबकि हल्के वाहनों का यातायात धंसी सड़क से बचकर चलता रहा। लोक निर्माण विभाग ने धंसी हुई सड़क में मिट्टी डलवाना शुरू किया है, लेकिन लगातार बारिश के कारण मिट्टी के और धंसने का अंदेशा बना हुआ है। यदि सड़क और कट गई तो हल्के वाहनों का भी आवागमन ठप हो जाएगा और लोगों की मुसीबत बढ़ जाएगी। यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग एटा फोर लेन मार्ग से जुड़ा हुआ है। जिससे एटा की ओर से आने वाला ट्रैफिक गल्ला मंडी, सहावर व सोरों की ओर निकलता है तो वह इसी मार्ग से होकर निकलता है। और बारिश होने की आशंका है। जिससे मार्ग कटने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed