फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amarnath Cloudburst Poonam had gone to visit when disaster came she became a helper

Amarnath Cloudburst: दर्शन करने गई थीं पूनम, आफत आई तो बनीं मददगार

Sun, 10 Jul 2022 07:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 07:46 PM IST
सार

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के बाद कई श्रद्धालु वहां फंस गए हैं। ऐसे में आगरा से अमरनाथ यात्रा पर निकलीं पूनम मददगार बन गईं। दोस्तों संग मिलकर पूनम ने वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
 

विज्ञापन
Amarnath Cloudburst Poonam had gone to visit when disaster came she became a helper
दोस्तों के साथ पूनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से बाबा के दर्शन करने अमरनाथ यात्रा पर निकलीं पूनम अपने साथ गए लोगों के साथ सुरक्षित हैं। बादल फटने की घटना के बाद की अफरातफरी देख वह लोगों की मददगार बनकर उभरी हैं। वह दोस्तों संग लोगों को राहत देने में जुटी हैं। अमर उजाला से फोन पर हुई बात में उन्होंने बताया कि घटना हृदयविदारक है। वह और उनके लोग टीमों के साथ बिछड़ों को मिलाने, बुजुर्गों को चौपर तक पहुंचाने, दवा व कपड़े पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपनी टीम रंजना सिंह, रुचि केसरवानी, कृष्णा और अंकित के साथ अमरनाथ यात्रा मार्ग पहुंचीं। गुफा से पांच किमी. दूर पंचकर्णी में उन्होंने कैंप किया। शुक्रवार शाम को बादल फटने की घटना हुई। यात्रा मार्ग में अफरातफरी मच गई। इस दौरान फंसे बुजुर्ग दंपती को वह लोग निकाल कर लाए। उन्हें चौपर से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। जिनके कपड़े गीले थे, उन्हें कपड़े उपलब्ध कराए। कुछ लोग घायल थे, उन्हें उपलब्ध दवाएं दीं।
विज्ञापन


 

Amarnath Cloudburst Poonam had gone to visit when disaster came she became a helper
पूनम - फोटो : अमर उजाला
 दुर्गापुर के बिछड़े बुजुर्ग दंपती को तलाश कर मिलाया। आगरा के बहुत लोग फंसे हुए थे। ज्यादातर सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं। बालटाल और पहलगांव का रास्ता भी खुल गया है। यात्रा स्थगित है। हम लोग कैंप में रुके हैं। बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लापता हैं। 

मदद के लिए यहां करें फोन
अमरनाथ यात्रा हेल्पलाइन
- 0194-2313146, 2313147, 2313148, 2313149 
- 0191- 2555662, 2503399, 0194-2501679 
- 18001807198 एवं 18001807199 टोल फ्री हेल्पलाइन
- 9454419470 आगरा के यात्रियों के लिए हेल्पलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed