{"_id":"65f41592f133415b3a0a1fe2","slug":"amar-ujala-s-kids-and-mom-show-will-be-held-on-march-16-at-paliwal-hall-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: 'मी एंड मम्मी' में मचेगा धमाल, बच्चों संग मम्मियां भी करेंगी रैंप वॉक; नोट कर लें ये तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: 'मी एंड मम्मी' में मचेगा धमाल, बच्चों संग मम्मियां भी करेंगी रैंप वॉक; नोट कर लें ये तारीख
Fri, 15 Mar 2024 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:02 PM IST
सार
अमर उजाला और शारदा वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में मी एंड मम्मी कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों के साथ उनकी मम्मियां भी रैंप वॉक करेंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करतीं प्रतिभागी महिलाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में अमर उजाला और शारदा वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में मी एंड मम्मी कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च को दोपहर दो बजे से पालीवाल ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। मम्मी अपने लाडलों का उत्साहवर्धन करेंगी।
समारोह में खासतौर से बच्चों का कैरियर के लिए योग्य राह चुनने के लिए एक शानदार मौका मिलेगा। शारदा वर्ल्ड स्कूल व अमर उजाला द्वारा आयोजित करियर परार्मश सत्र भी होगा। इसमें बोर्डिंग स्कूल के लाभ के बारे में एक्सपर्ट जानकारी व सलाह देंगे। इसके साथ ही हाेली के रंग विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें ग्रुप एक में छह से 10 साल तक के बच्चे भाग लेंगे।
वहीं, ग्रुप 2 में 10 से 15 साल तक के बच्चे प्रतिभागी बनेंगे। फन एंड गेम भी कराए जाएंगे। इसमें छह से 15 साल तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। समारोह का आकर्षक मम्मियों और किड्स रैंप वाक कार्यक्रम रहेगा। इसमें प्रतिभाशाली बच्चों के साथ उनकी मम्मियां रैंप पर वॉक करती नजर आएंगी। शहर के कई क्लब से जुड़े लोग भी इसमें भाग लेंगे। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए 9412263540, 8802625037 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।