{"_id":"6161126e8ebc3e05cd4e82a7","slug":"amar-ujala-new-office-inaugurated-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण की नगरी में 'अमर उजाला' के नए कार्यालय का हुआ श्रीगणेश, ब्रजवासियों ने जाहिर की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण की नगरी में 'अमर उजाला' के नए कार्यालय का हुआ श्रीगणेश, ब्रजवासियों ने जाहिर की खुशी
Sat, 09 Oct 2021 09:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:24 AM IST
सार
मथुरा के डैंपियर नगर में अमर उजाला के नए कार्यालय का श्रीगणेश होने पर ब्रजवासियों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष खबरें देने वाले अमर उजाला का नया दफ्तर खुलने से खुशी है। पाठकों का विश्वास और बढ़ेगा और समाज को जोड़ने में भी काम करेगा।
विज्ञापन
विधि-विधान से हुआ नए कार्यालय का श्रीगणेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में अमर उजाला के नए कार्यालय का शुक्रवार को श्रीगणेश हो गया। शहर के डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई होलकर गोल चक्कर पार्क के निकट स्थानांतरित नए कार्यालय में विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कार्यालय को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन
होली गेट क्षेत्र में संचालित अमर उजाला मथुरा कार्यालय अब डैंपियर नगर में स्थानांतरित हो गया है। नवरात्र के दूसरे दिन इस कार्यालय का शुभारंभ विधि विधान पूर्वक पंडित बनवारी लाल गौड़ और चेतन गौड़ ने कराया।
विज्ञापन
नए कार्यालय परिसर में सर्वप्रथम श्रीगणेश का वंदन और हवन किया गया। हवन यज्ञ में अतिथिगणों ने आहुतियां दीं। देवी मां की भी वंदना की गई। इसके बाद कार्यालय परिसर का फीता काटते हुए शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
'अमर उजाला पर जो विश्वास है और बढ़ेगा'
समाजसेवी प्रमोद गर्ग केसरी ने कहा कि बड़ी खुशी है कि अमर उजाला ने विस्तार करते हुए नया कार्यालय खोला है। इसका लाभ पाठकों को जरूर मिलेगा जो लोगों का अमर उजाला पर विश्वास है वह और बढ़ेगा।
Trending Videos
अमर उजाला के नए कार्यालय में पूजन कराते पंडित बनवारी लाल गौड़
- फोटो : अमर उजाला
'नया कार्यालय खुलने से खुशी'
उद्योगपति पवन चतुर्वेदी ने कहा कि सबसे निष्पक्ष खबरें देने वाला अमर उजाला का नया दफ्तर खुलने से खुशी है। लोगों के मन में अमर उजाला की अलग पहचान है। विश्वास है कि जिले के विकास में और अधिक योगदान देगा।
'अमर उजाला परिवार के सदस्य हैं'
किशन चतुर्वेदी ने कहा अमर उजाला के साथ लंबे समय से जुड़ने के बाद आज भी यह महसूस होता है कि हम अमर उजाला परिवार के ही एक सदस्य हैं। पाठकों को भी अमर उजाला पर अटूट विश्वास है।
'अमर उजाला अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं'
पार्षद डैंपियर नगर राजेश सिंह पिंटू ने कहा कि डैंपियर नगर में अमर उजाला का नया कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। अमर उजाला पर पाठकों का विश्वास और बढ़ेगा और समाज को जोड़ने में भी काम करेगा।