{"_id":"5b76660242c79212e026b450","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-on-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड थमा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड थमा रहा शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
आजादी के जश्न की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन-जन का अभियान बन चुके मां तुझे प्रणाम के तहत ताजनगरी ने लगातार आठवें साल सबसे बड़े राष्ट्रगान का इतिहास रचा। जश्न ए आजादी पर सुबह ठीक दस बजते ही तिरंगे के सम्मान में जो जहां था, वहीं पर खड़ा हो गया।
अमर शहीदों की प्रेरणादायी तस्वीरों के साथ दुल्हन की तरह सभी चौराहों पर तो लोगों ने जन-गण-मन गाया ही, गली-मोहल्लों में भी 52 सेकेंड तक सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। शहर ही नहीं, देहात में भी ऐसे ही दृश्य रहे।
15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम आगरा कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान पर हुआ। यहां मंडलायुक्त के राममोहन राव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार और विजय शंकर चतुर्वेदी ने पूरी आन बान शान के साथ ध्वजारोहण किया।

तिरंगे को दी सलामी
तिरंगे को सलामी देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी बैंड, पुलिस के अश्व दल, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन और राजनैतिक दलों ने परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल फतेहपुरिया, लायंस क्लब के जितेंद्र सिंह चौहान, सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, सौरभ गुप्ता, विवि. के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह चौहान, एडवोकेट सुधाकर त्यागी मौजूद रहे।
समाजसेवी पूर्व पार्षद सुनील जैन ने कपड़ों के थैले बांटकर नो पॉलिथीन का संदेश दिया। कथूरिया फिल्म्स एवं अक्षर आनंद एकेडमी द्वारा देशभक्ति पर बनाई गई शॉर्ट फिल्म को लोगों ने सराहा। डांस आगरा डांस के सोलो विजेता लकी चौहान और शिवम ओझा ने शानदार प्रस्तुति दी। मनीष और आयुष के देशभक्ति गीतों पर लोग खूब थिरके।
समाज के हर तबके तक पहुंचे तरक्की: मंडलायुक्त
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के राममोहन राव ने कहा कि आजादी के बाद देश ने बहुत तरक्की की है लेकिन कई क्षेत्रों में अभी बहुत काम होना जरूरी है। लोग स्वस्थ रहें, सब शिक्षित हों, ऊंच-नीच का भाव खत्म हो जाए।
गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोग तरक्की की दौड़ में आगे निकलें ताकि यह रेखा और ऊपर जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी कुर्बानियां दी, तब जाकर आजादी मिली। उन्होंने जो सपना देखा, वह तभी पूरा होगा जब गरीब से गरीब इंसान को भी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकाला जुलूस
मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आगरा कालेज के मैदान में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने जुलूस निकालकर परेड में शिरकत की और स्वाधीनता सेनानियों को सलामी दी।
सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के सैयद इरफान सलीम, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के समी आगाई और हिंदोस्तानी बिरादरी के डॉ. सिराज कुरैशी के नेतृत्व में घोड़ों पर तिरंगे लहराते हुए ढोल-ताशों की धुन पर राष्ट्रभक्ति के तरानों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। हॉस्पिटल रोड से जुलूस शुरू हुआ।
नूरी दरवाजा में शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद जुलूस नूरी दरवाजा, राजा मंडी, एमजी रोड होकर आगरा कालेज के मैदान में पहुंचा। कई स्थानों पर जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

एनसीसी कैडेटों व एनएसएस ने दी सलामी
एनएसएस के स्वयंसेवकों ने की परेड
- फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित ‘जश्न-ए-आजादी’ में एनसीसी कैडेटों, एनएसएस के स्वयंसेवकों व स्काउट गाइड ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। तिरंगे झंडे को सलामी दी।
आरबीएस इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड, राजकीय इंटर कालेज के कैडेट, एमडी जैन इंटर कालेज के कैडेट, आगरा कालेज के एनसीसी के कैडेट, श्री रामकृष्ण इंटर कालेज के एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल हुए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवक, एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने भी सहयोग दिया। डॉ. जनक सिंह, अजय श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, नरेंद्र मिश्रा की मौजूदगी रही। एमडी जैन के स्कैटर्स भी तिरंगा लेकर पहुंचे।