फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Health Campaign Increasing awareness 1354 women adopted means of family planning in kasganj

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: बढ़ रही जागरूकता 1354 महिलाओं ने अपनाए परिवार नियोजन के साधन

Sat, 21 May 2022 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 11:52 AM IST
सार

महिला कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के प्रयास रंग ला रहे हैं। यही कारण है कि 1354 महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधन अपनाए हैं।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign Increasing awareness 1354 women adopted means of family planning in kasganj
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में महिला कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। परिवार नियोजन के साधन अपनाने को महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है। इस वित्तीय वर्ष के डेढ़ माह में ही 1354 महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधनों को अपना कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन


जिले की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दशक में जनसंख्या में लगभग 3.25 लाख जनसंख्या बढ़ने का अनुमान है। बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए महिला कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन अस्थायी साधनों की व्यवस्था कर रखी है। महिला नसबंदी के साथ ही कंडोम, आईयूसीडी व पीपीआईयूसीडी, अंतरा व माला-एन जैसे- परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। आशा कार्यकर्ता इन साधनों को अपनाने से होने वाले फायदे के बारे में महिलाओं को जागरूक करती हैं, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

आंकडे़ की नजर में

महिला नसबंदी-   6
अंतरा इंजेक्शन -  530
पीपीआईसीयूडी - 649
आईसीयूडी -   169

ये बोले अधिकारी 

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। परिवार नियोजन काउंसलर पूनम सक्सेना ने बताया कि  पीपीआईयूसीडी प्रसव के बाद प्लेसेंटा निकलने के 10 मिनट के अंदर या प्रसव के 48 घंटे के बाद या माहवारी के प्रारंभ से लेकर सात दिन के अंदर लगाई जाती है। अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन बच्चे के जन्म के 6 सप्ताह बाद एवं गर्भपात के तुरंत बाद लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed