World Blood Donor Day: आगरा में मरीजों के लिए 90 महादानियों ने किया रक्तदान, सम्मान पाकर खिले चेहरे
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 90 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्तदान के लिए उत्साह ऐसा था कि मां-बेटी, पति-पत्नी तो कोई अपने मित्रों के साथ शिविर पहुंचा और रक्तदान किया। ऐसे ही 18 से 60 साल की उम्र के 90 उत्साही महादानियों ने अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान किया। इसमें अमर उजाला कार्यालय में 34, एसएन मेडिकल कॉलेज में 31 और जिला अस्पताल में 18 लोगों ने रक्तदान किया। खास बात एसएन ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए। शिविर में एसएन ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. गरिमा, डॉ. चंचल उपाध्याय, प्रमोद कुमार, दलीप कुमार, शालिनी बघेल, अंकित कुमर, दामोदर सिंह, अनवर खान मौजूद रहे।
मम्मी...रक्तदान के लिए मैं भी साथ चलूंगी
गणपति अपार्टमेंट निवासी शिक्षिका आरती गोस्वामी बोलीं, अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद मन में रक्तदान करने के भाव जागे। जब चलने को हुई तो बेटी वैष्णवी बोली, मम्मी मैं भी रक्तदान करने साथ चलूंगी। दोनों ने पहली बार रक्तदान किया। निजी कंपनी से लंच टाइम में अभिषेक राज भी रक्तदान करने आए। 18 साल के पीयूष जैन ने पहली बार रक्तदान किया।
एसएन: प्रशस्ति पाकर रक्तदाताओं के खिले चेहरे
एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 31 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें छात्र-छात्राएं और युवक-युवती ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशस्ति पत्र पाकर इनके चेहरे खिल गए। शिविर में डॉ. यतेंद्र मोहन, डॉ. कोमल सिंह, गौरव पांडे, उदयभान सिंह का सहयोग रहा।
जिला अस्पताल: महादानियों को किया सम्मानित
जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए 18 लोगों ने रक्तदान किया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॅ. सीपी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोहित बंसल, विश्वराज गौतम, निशा त्यागी आदि मौजूद रहे।