फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation held Police Ki Pathshala

पुलिस की पाठशाला में SSP बने टीचर, स्टूडेंट्स को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Fri, 11 May 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 11 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation held Police Ki Pathshala
एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस की पाठशाला में इस बार एसएसपी अमित पाठक टीचर की भूमिका में रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को न केवल जिंदगी में सफल होने के सूत्र दिए बल्कि नए साइबर क्राइम से सावधान भी किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में सावधानी जरूरी है। भूल से भी निजी जानकारी इस पर शेयर न की जाएं।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में लगी। एसएसपी अमित पाठक ने कानून का पाठ पढ़ाने से पहले अपने विद्यार्थी जीवन के कुछ पहलुओं को बच्चों के सामने रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर किसी में एक न एक खूबी होती है, कोई टेलेंट होता, उसे पहचाने, उसका विकास करें। अभी आप पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाकर अपना करियर बनाते हैं तो आपके और सपने तो बाद में भी पूरे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर न करें निजी जानकारी

Amar Ujala Foundation held Police Ki Pathshala
स्टूडेंट्स को जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने सबसे पहले बताया कि विद्यार्थी अनुशासन में रहें। जो इस समय अच्छा दिख रहा या फिर बुरा दिख रहा है, जरूरी नहीं की वह वैसा ही हो। 

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक आपको जीतने का मेटेरियल देते हैं। सीखने के काबिल बनाते हैं। निर्णय लेने के काबिल बनाते हैं, इसके बाद आपको तय करना होगा कि क्या सही है और क्या गलत।

एसएसपी ने सोशल मीडिया के संबंध में भी विद्यार्थियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। किसी अंजान व्यक्ति को अपने बारे में न बताएं। 

हेलमेट के प्रति किया जागरूक 

Amar Ujala Foundation held Police Ki Pathshala
एसएसपी को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉल करने में सावधानी जरूरी है। अपनी लोकेशन किसी को न बताएं। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर अगर कोई काल करता है तो जानकारी नहीं देनी चाहिए। वह आफर देकर आपसे रकम ले सकता है।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी अमित पाठक, स्कूल प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी और प्रधानाचार्या कल्याणी दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। संचालन वाइस हेड ब्वाय आदित्य प्रताप सिंह, वाइस हेड गर्ल अक्षिति गोयल ने किया। वहीं विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र गाया। विद्यार्थियों ने गीत गाकर प्रस्तुति भी दी।

एसएसपी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 साल की उम्र से कम में वाहन नहीं चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है।

स्टूडेंट्स ने ये कहा

छात्रा रितिका भामरी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से काफी कुछ सीखने के लिए मिलता है। समय-समय पर इनका आयोजन होना चाहिए। अक्षिति गोयल ने कहा कि जिंदगी में हमें क्या करना है क्या नहीं, इसका हमें निर्णय लेना चाहिए। पाठशाला में यही बताया गया।

छात्रा श्रुति पांडे ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अगर, नियमों का पालन नहीं करते हैं हादसे का शिकार हो जाते हैं। इंटरमीडिएट के छात्र श्रेयस ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से काफी कुछ सीखने को मिला। सोशल मीडिया पर सचेत रहने के बारे में पता चला।

कक्षा नौ के छात्र ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में मिली जानकारी को घर में भी बताऊंगा। वहीं छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में पता चला कि किस तरह से करियर का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed