फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp five diseases can be tested for free by donating blood

Agra: करिए रक्तदान, पांच बीमारियों की हो जाएगी जांच; हार्ट अटैक का खतरा हो जाएगा कम

Thu, 13 Jun 2024 12:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

रक्तदान करने से पांच बीमारियों की जांच फ्री में हो जाएगी। यही नहीं हार्ट अटैक का खतरा हो कम जाएगा। रक्तदान करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे खून का थक्का जमने का खतरा भी कम होता है।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp five diseases can be tested for free by donating blood
रक्तदान शिविर 14 जून को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्तदान चार मरीजों की जान बचाने के साथ खुद के लिए भी फायदेमंद है। इससे पांच बीमारियों की निशुल्क जांच हो जाती है। रक्तदान से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) को रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्तदान से पहले हीमोग्लोबिन, धड़कन और ब्लडप्रेशर की जांच और शरीर का वजन भी मापा जाता है। रक्तदान के बाद लैब में खून की जांच कर सिफलिस, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी-सी और एचआईवी की जांच करते हैं।
विज्ञापन


इनमें किसी को बीमारी मिलने पर संबंधित मरीज को फोन कर इलाज के लिए जानकारी देते हैं। इस रक्त को मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए उपयोग किया जाता है। रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है। रक्त की पूर्ति साते दिन में और आयरन की मात्रा तीन महीने में पूरी हो जाती है। ये भी शोध में पुष्ट हुआ है कि रक्तदान करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे खून का थक्का जमने का खतरा भी कम होता है। इससे हृदयाघात समेत अन्य से भी बचाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेगा शिविर

  • सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा शिविर, संपर्क नंबर: (0562-2601600, 9675201301)
  • अमर उजाला कार्यालय, गुरु का ताल सिकंदरा
  • एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक।
  • जिला अस्पताल ब्लड बैंक।

 

ये कर सकते हैं रक्तदान

  • 18-65 साल के महिला-पुरुष।
  • इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह मरीज।
  • 12.5 जीएल/डीएल हीमोग्लोबिन।
  • 45 किलो से अधिक वजन वाले।
  • रक्तदान किए 3 महीने बीत गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed