{"_id":"5a559e984f1c1b5c248b75c8","slug":"amar-ujala-campaign-for-girls-till-republic-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरी पहचान मेरी लाडलीः अमर उजाला का अभियान, यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी पहचान मेरी लाडलीः अमर उजाला का अभियान, यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
आइए हम और आप मिलकर यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम पर मनाते हैं। उन बेटियों को एक प्रेरणा के रूप में समाज के सामने लाते हैं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में अपना मुकाम बनाया। आज वह करियर की बुलंदियों को छू रही हैं। इनके मां-बाप को इन पर गर्व है। शान से कहते हैं कि मेरी लाडली मेरी पहचान है।
यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम। अमर उजाला यह मुहिम शुरू कर रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत हम हर रोज बेटियों की संघर्ष गाथा तो प्रकाशित करेंगे ही उनके मां-बाप ने किस तरह विषम परिस्थितियों में बेटी को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया उसे भी आपके सामने रखेंगे।
हमारा मकसद बेटा-बेटी के भेद को दूर करना है ताकि लोग समझ सकें कि बेटी कहीं भी बेटे से कम नहीं है। इस मुहिम के अन्तर्गत हम लोगों को प्रेरित करेंगे कि 26 जनवरी के दिन सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। ध्वजारोहण बेटियों से कराएं। सभी बालिका विद्यालयों में भी इस मुहिम के अन्तर्गत आयोजन किए जाएंगे।

Trending Videos
हमारा पता
अगर आप अमर उजाला की इस मुहिम के बारे में जानकारी करना चाहते हैं तो हमारे आफिस अमर उजाला कार्यालय पूजा मार्केट होलीगेट मथुरा पर संपर्क कर सकते हैं।