{"_id":"5b370e404f1c1b603c8b61cd","slug":"amar-ujala-and-sharda-group-of-institution-honored-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए साधन से ज्यादा साधना जरूरी: डॉ. रामशंकर कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए साधन से ज्यादा साधना जरूरी: डॉ. रामशंकर कठेरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रा काे सम्मानित करते सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से सूरसदन प्रेक्षागृह में शुक्रवार को ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति छात्र सम्मान-2018’ का आयोजन किया गया।
चालू वर्ष में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हजार से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यदि कोई छात्र ठान ले कि उसे पढ़ाई करके सफल होना है तो गरीबी उसका रास्ता नहीं रोक सकती है।
सफल होने के लिए साधनों से अधिक साधना की जरूरत होती है। उन्होंने अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कदम की सराहना की।

सम्मानित हाेने वाले छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह जीवन का एक लक्ष्य बनाएं और आगे बढ़ते जाएं, सफलता जरूर मिलेगी। इससे पूर्व शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लानिंग सुदित्तो चौधरी, असिस्टेंट प्रेसीडेंट प्रो. वीके शर्मा, हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय, जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, डिवीजनल मैनेजर गौरव अनंत, हरेंद्र चौहान, अनुभा, आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव डॉ. जेएस यादव मौजूद रहे। संचालन अमित सूरी ने किया।
स्टूडेंट्स ने क्या कहा
- सम्मान समारोह में शामिल होकर मनोबल और बढ़ा है। आगे और मेहनत की जाएगी। - शांतनु सारस्वत
- कार्यक्रम में सम्मान के साथ यह मार्गदर्शन मिला कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। - प्रथिका बजाज
- विवि के कुलपति व एससी आयोग के अध्यक्ष के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है।-सौमिल अग्रवाल
- सम्मान पाकर अच्छा लगा। कड़ी मेहनत के बदौलत आगे भी खुद को साबित करना है।- अमृशा शर्मा