अमर उजाला अभियान शिक्षा: परिणाम के साथ पदक पाकर खिल उठे मेधावी छात्राओं के चेहरे
आगरा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पदक दिए जाने की योजना बनाई गई और उसे अमल में लाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) शाहगंज में इस वर्ष नवाचार किया गया। घरेलू वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक कक्षा की छात्राओं को बृहस्पतिवार को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक दिया गया। परिणाम के साथ पदक पाकर मेधावी छात्राएं प्रफुल्लित हो उठीं। छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई।
दो वर्ष कोरोना की वजह से पढ़ाई प्रभावित रहने से छात्राएं परेशान थीं। ऑनलाइन शिक्षण के दौरान एंड्राइड फोन और इंटरनेट की सुविधा न होने से सभी छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पाई थीं। छात्राएं परीक्षा परिणाम के संबंध में डरी हुई थीं। विद्यालय खुलने पर शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ छात्राओं की काउंसिलिंग की। छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पदक दिए जाने की योजना बनाई गई और उसे अमल में लाया गया।
पदक देखकर खुशी मिलती रहेगी
11वीं की छात्रा दीक्षा ने बताया कि कोरोना की वजह से विद्यालय बंद होने पर भविष्य की चिंता हो रही थी। विद्यालय खुलने पर शिक्षकों ने पूरे पाठ्यक्रम को विधिवत पढ़ाया। अब परीक्षा के परिणाम के साथ पदक मिलना अनमोल उपहार की तरह है। पदक देखकर खुशी मिलती रहेगी।
अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली
छात्रा अनोखी ने बताया कि कक्षा 11 में पदक मिलने के बारे में सोचा नहीं था। विद्यालय प्रशासन का यह कदम आनंद देने वाला है। पदक मिलने से कक्षा 12 में और अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित रहने से मन दुखी था, विद्यालय खुलने के बाद चीजें बेहतर हो गईं।
छात्राओं का मनोबल बढ़ाने की दिशा में प्रयास
जीजीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जनक सिंह ने कहा कि दो वर्ष कोरोना की वजह से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित रही। विद्यालय खुलने के बाद इनके साथ शिक्षकों ने मेहनत की। मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से घरेलू वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पदक दिया गया।
इन छात्राओं को दिया गया पदक
कक्षा प्रथम द्वितीय तृतीय
06 तानिया निधि उर्वशी
07 ज्योति चैतन्या स्वरूप किरन
08 निशा कुमारी सौम्या अनुष्का
09-ए अनिया खुशबू इल्मा
09-बी शिवांगी धाकड़ शिवानी शानू
11-ए लवी तुलसी नंदिनी
11-बी दीक्षा अनोखी प्रीति कौर