{"_id":"674ca0385a8360822701bfc0","slug":"amanpur-to-nagla-gularia-road-turned-into-potholes-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124435-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमांपुर से नगला गुलरिया मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमांपुर से नगला गुलरिया मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील
Sun, 01 Dec 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमांपुर। एटा को जाने वाले मार्ग पर स्थित नगला गुलरिया से अमांपुर तक का 7 किलोमीटर का मार्ग वर्षों से काफी बदहाल है। इसी मार्ग से होकर राहगीर एटा भी जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने इस सड़क को बनाने की सुध नहीं ली है। स्थानीय ग्रामीणों ने नवीन सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कराने की मांग की है।
अमांपुर से नगला गुलरिया तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग से जाटऊ, इसेपुर, अल्लीपुर, अभयपुरा, पूरनपुर, मझौला, फाकौता, नादरमई सहित कई गांव जुड़े हुए हैं। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं और मार्ग उखड़ा होने के कारण बाइक और साइकिलों के पहियों में पंक्चर हो जाते हैं।
इसकी वजह से यहां से वाहनों का सुरक्षित निकलना चुनौती बन चुका है। अक्सर लोग सड़क हादसे का शिकार हो जाते है। लगातार मांग करने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। अब लोग अन्य मार्गों से गंतव्यों को जाना शुरू कर दिया है। स्थानीय ग्रामीण राकेश पाराशर, रामनरायन मित्तल, दरवेश फौजी, विजयप्रकाश गुप्ता, वीरपाल यादव, बृजेश वर्मा, डाॅ. भगवान सिंह राजपूत, प्रधान राजू वर्मा आदि ने जर्जर सड़क को शीघ्र बनवाने अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है।