{"_id":"690259ce2e268d35fa092331","slug":"amanpur-road-jammed-due-to-increased-arrival-of-paddy-in-the-market-kasganj-news-c-175-1-kas1001-138878-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडी में धान की आवक बढ़ने से अमांपुर मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडी में धान की आवक बढ़ने से अमांपुर मार्ग जाम
विज्ञापन
कासगंज। गल्ला मंडी में इन दिनों धान, बाजरा की आवक हो रही है। सर्वाधिक आवक धान की है। किसान धान, बाजरा की बिक्री के लिए सुबह से ही गल्ला मंडी पहुंच रहे हैं। धान लदे वाहन बुधवार को अमांपुर रोड पर फंसे रहे, दरअसल, गल्ला मंडी में वाहनों के लिए जगह की कमी थी। ऐसी स्थिति में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे किसान, व्यापारी व राहगीर बेहद परेशान रहे।
दिवाली के बाद से ही धान की आवक मंडी में बढ़ने लगी। किसान अपना धान बिक्री के लिए मंडी लेकर पहुंचने लगे। पिछले दो दिन मौसम खराब रहने के कारण किसान धान बिक्री करने से रुक गए। बुधवार को मौसम भी साफ था। ऐसी स्थिति में ज्यादातर किसान तैयार हो चुकी धान की फसल की बिक्री को पहुंचे। किसानों के वाहनों का मंडी रोड पर काफी दबाव बढ़ गया। इससे वाहन कई कई घंटों तक फंसे रहे। रेंग रेंगकर ही ट्रैफिक आगे बढ़ पाया। जाम के कारण आम लोग बेहद परेशान हुए। लोगों को रास्ता बदल कर कई कई किलोमीटर घूमकर निकलना पड़ा। मंडी मार्ग पर दो रेलवे क्रॉसिंग भी हैँ। क्रॉसिंग बार बार बंद होने के कारण वाहन और फंसते रहे।
अधिवक्ता विवेक ने बताया कि मंडी रोड पर यातायात व्यवस्था बेहद खराब है। जाम की स्थिति पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। वहीं कारोबारी दिलीप ने बताया कि अमांपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की कोई प्लानिंग नहीं है।