फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amampur BJP MLA Devendra Pratap Singh Dies Due To Cardiac Arrest

यूपी: अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Mon, 31 May 2021 08:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 May 2021 08:39 AM IST
सार

उन्हें तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Amampur BJP MLA Devendra Pratap Singh Dies Due To Cardiac Arrest
अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। विधायक अपने गांव हाजीपुर में ही उस समय घर पर मौजूद थे। वह सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक तेज सीने में दर्द हुआ और कुर्सी पर बैठ गए। परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। उन्हें तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह(53) निवासी गांव हाजीपुर अमांपुर के मूल रूप से निवासी थे और गांव में ही वे रहते थे। बताया गया कि विधायक अपने पुत्र और अपने भाई को ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वे रोजाना क्षेत्र के लोगों से संपर्क करने के लिए सुबह ही निकलते थे। सोमवार को भी वह रोजमर्रा की तरह दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर सुबह करीब 7 बजे नहाकर तैयार हो गए और कुर्सी पर बैठे थे। तभी उन्हें बेचैनी हुई।
विज्ञापन


अस्पताल में घोषित किया मृत
विधायक को एटा के सरकारी जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि विधायक की मौत या तो घर पर ही हो गई या फिर रास्ते में। विधायक के परिवार में चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि करते ही कोहराम मच गया। जैसे ही लोगों को विधायक के निधन की सूचना मिली तो लोग स्तब्ध रह गए। हाजीपुर व आस पास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। विधायक ने अपने पीछे अपनी पत्नी मीना, दो पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर अत्यंत दुःखद प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


कल्याण सिंह से साथ रहा राजनीतिक सफर
अमांपुर से विधायक रहे देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबियों में जाने जाते थे। कल्याण सिंह ने जब भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर नई पार्टी बनाई उस वक्त देवेंद्र प्रताप सिंह उनके साथ हो गए। वर्ष 2000 में विधानसभा का उपचुनाव हुआ जिसमें देवेंद्र प्रताप सिंह सोरों विधानसभा क्षेत्र (वर्तमान में अमांपुर सीट) से राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के विधायक बनाए गए। कल्याण सिंह ने उनके चुनाव का पूरा प्रबंधन किया। इस उपचुनाव में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में भी जीत प्राप्त की। कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी में आए तब देवेंद्र प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट थमाई गई और उन्होंने फिर जीत का परचम फहराया। उनके निधन की सूचना के बाद पार्टी के उच्च नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- कासगंज में रिश्तों की हत्या: जमीनी रंजिश में भतीजे की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed