फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Kasganj: Uncle Murdered Nephew Dispute Of Land

कासगंज में रिश्तों की हत्या: जमीनी रंजिश में भतीजे की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 31 May 2021 01:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 May 2021 01:18 AM IST
सार

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि जमीनी रंजिश में चाचा ने ही भतीजे की हत्या की है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तारी कर लिया गया है। जबकि  अन्य की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं

विज्ञापन
Murder In Kasganj: Uncle Murdered Nephew Dispute Of Land
कासगंज: हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव चाकरपुर में खेत पर रखवाली कर रहे युवक की चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जमीनी रंजिश के तहत होना बताई जा रही है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे की है। गांव चाकरपुर निवासी दिनेश (40) पुत्र लज्जा राम तरबूज के पालेज की रखवाली कर रहा था। सुबह गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग खेत की ओर पहुंचे तो देखा कि दिनेश के सिर में गोली लगी थी और उसका लहुलूहान शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी दीपकुमार पंत, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पेस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। मृतक के भाई भूरे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके परिवार के ही सुगड़ सिंह, किशनपाल, कुंवरपाल, गुड्डू  और दुर्गेश ने रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने तहकीकात में प्रथमदृष्टया पाया है कि जमीनी रंजिश का मामला था और चाचा सुगड़ सिंह ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गोली मारकर भतीजे की हत्या कर दी। इधर पुलिस ने आरोपी चाचा सुगड़ सिंह की गिरफ्तारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को बनाई गईं टीमें
पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं। इन टीमों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही अन्य आरोपियों की तलाश की जाए। इधर थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वे गहनता से मामले में तहकीकात करें।

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि जमीनी रंजिश में चाचा ने ही भतीजे की हत्या की है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तारी कर लिया गया है। जबकि  अन्य की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें- एटा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष आत्महत्या प्रकरण: भावुक सुसाइड नोट लिखकर किया पुलिस से बेटे की हत्या की जांच का आग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed