{"_id":"62ebf6e213a9b41d7532cb55","slug":"alum-s-procession-came-out-between-ranjogam-mainpuri-news-agr5424310153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजोगम के बीच निकले अलम के जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजोगम के बीच निकले अलम के जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। मोहर्रम में चंद्रदर्शन के बाद पंाच तारीख को मैनपुरी और भोगांव में परंपरागत तरीके से अलम के जुलूस निकाले गए। मैनपुरी और भोगांव में निकाले गए जुलूसों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बृहस्पतिवार की शाम को मैनपुरी में आगरा रोड स्थित इमामबाड़े से जुलूस निकाला गया। अंजुमन अहले सुन्नत कमेटी के सदर मोहम्मद आजम खान की देखरेख में निकाले गए जुलूस में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। मोहम्मद असलम, नदीम इलाही, शाहरुख, फैसल, अनीस, जमील, शमशुद्दीन, सरफराज, इम्तियाज, साबिर, सुलेमान मौजूद रहे।
भोगांव में मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी गुलजार अहमद के आवास से दोपहर दो बजे फातिहा ख्वानी के बाद अलमों का जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला मोहम्मद सईद स्थित हाजी बाबू खां के इमाम चौक पर पहुंचा। फातिहा ख्वानी के बाद अपने गंतव्य स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। अलम के आयोजक अब्दुल जलील खां ने सभी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। जुलूस में आए अखाड़ों के युवाओं ने छड़ी, बाना, हजारा आदि से करतब दिखाए। हाजी मोहम्मद अमीन, गुलजार अहमद, अहमद अली, मोहम्मद इदरीश, शेखा हुसैन, इस्तखार हुसैन, इम्तियाज खां, दिलशाद खान, नाजिम अंसारी, मोहम्मद शाकिर उर्फ गुड्डू, हाफिज़ उवैश, परवेज शाह, आरिफ अंसारी, हाफिज रिजवान, रिहान गुलजार मौजूद रहे।