{"_id":"66882c2e5d2fb6fa5e0f5592","slug":"alternative-bridge-caved-in-machine-fell-into-river-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-120193-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैकल्पिक पुल धंसा, नदी में गिरी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैकल्पिक पुल धंसा, नदी में गिरी मशीन
Fri, 05 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
ईशन नदी में गिरी मशीन।
- फोटो : संवाद
वैकल्पिक पुल धंसा, नदी में गिरी मशीन
कुसमरा। नगर से गुजर रहे नेशनल हाइवे 92 के चौड़ीकरण के दौरान ईसन नदी पुल पर बनाया गया वैकल्पिक पुल धंसने से एक्सकेवेटर मशीन नदी में जा गिरी। हादसे में चालक मशीन में हो फंस गया। सूचना कर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर कार्यरत कर्मचारियों की मदद से चालक को बाहर निकाला। पुल धंसने से यातायात बाधित हो गया।
बेवर मार्ग पर ईसन नदी कूंड़ी के पुराने पुल को ध्वस्त कर नए पुल का निर्माण कराया गया है। नए पुल की एप्रोच ना जुड़ने के कारण वाहनों के आवागमन के लिए साइड से नदी में ढोल डालकर वैकल्पिक पुल तैयार किया गया है। शुक्रवार देर रात्रि 9 बजे वैकल्पिक पुल से एक्सकेवेटर मशीन गुजरी तो पल धंस गया और मशीन नदी में जा गिरी। इसमें झारखंड निवासी चालक अजय मशीन में ही फंस गया। पुल धंसने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने कार्यदाई कंपनी के कर्मचारियों की मदद से चालक को बाहर निकाला। कार्यदाई कंपनी के डीपीएम रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए यातायात रोक दिया गया। वाहनों के निकलने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। संवाद