फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allotments of shopkeepers who do not pay rent will be cancelled.

Agra News: किराया न देने वाले दुकानदारों के आवंटन होंगे निरस्त

Sun, 08 Mar 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Allotments of shopkeepers who do not pay rent will be cancelled.
आगरा। नगर निगम किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। डिमांड नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया गया है, जिसके चलते नगर निगम प्रशासन ऐसे दुकानदारों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम ने सैकड़ों दुकानों को किराये पर दिया गया है। इनमें बल्केश्वर, सिंधी बाजार, दखनाई गेट ताजगंज, अशोक नगर, राजेन्द्र मार्केट, नूरी दरवाजा पेठा मार्केट, छीपीटोला और जिला अस्पताल क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। यहां 880 दुकानें किराये पर आवंटित हैं। इनसे नगर निगम को प्रतिवर्ष 1.25 करोड़ रुपये किराया मिलता है।
विज्ञापन

नगर निगम वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद भी करीब 400 दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया है।
सहायक नगर आयुक्त व प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि जो दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर दुकानों पर ताला डालने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---किराया जमा न करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। भुगतान नहीं करने वालों के आवंटन निरस्त करने और दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। - अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed