फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allotment of twenty one buildings and plots canceled from ADA in Agra

Agra: एडीए से 21 भवन व भूखंडों के आवंटन किए निरस्त, छलेसर में कॉलोनी ध्वस्त; लीलाबाग में निर्माण सील

Wed, 27 Dec 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 04:00 PM IST
सार

आगरा में एडीए से 21 भवन व भूखंडों के आवंटन निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा छलेसर में कॉलोनी ध्वस्त की गई है। वहीं लीलाबाग में निर्माण सील किया गया है। 

विज्ञापन
Allotment of twenty one buildings and plots canceled from ADA in Agra
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मंगलवार को शास्त्रीपुरम व ताजनगरी योजना में आवंटित 21 भवन व भूखंड बकाया राशि नहीं चुकाने पर निरस्त कर दिए हैं। आवंटियों की 35.45 लाख रुपये की जमा राशि भी जब्त कर ली गई है। एडीए निरस्त संपत्तियों को नए सिरे से नीलाम करेगा।

विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि बकाएदारों के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। पिछले तीन माह में 80 से अधिक संपत्तियों के आवंटन निरस्त किए हैं। करीब एक करोड़ रुपये जब्त किए हैं। संपत्ति निरस्त का प्रावधान है। अन्य संपत्तियां भी चिह्नित की गई हैं। इन्हें 31 दिसंबर तक निरस्त किया जाएगा। जिन 21 संपत्तियों के आवंटन निरस्त हुए हैं उनसे एडीए को करीब 12.66 करोड़ रुपये की आय होगी। इन संपत्तियों का क्षेत्रफल 2438 वर्ग मीटर है।

विज्ञापन

2500 से अधिक आवंटी बकाएदार

आगरा विकास प्राधिकरण की दस योजनाएं हैं। इनमें 2500 से अधिक आवंटी बकाएदार हैं। आवंटन के बाद उन्होंने संपत्ति की कोई किस्त एडीए में जमा नहीं की। ऐसे आवंटियों पर करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी संपत्तियों का ऑडिट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छलेसर में कॉलोनी ध्वस्त, लीलाबाग में निर्माण सील

एडीए के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को झरना नाले के पास छलेसर रोड पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा की अवैध रूप से 3000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की। अवधपुरी कॉलोनी स्थित लीला बाग में राजीव जैन व सुधीर जैन के मकान संख्या 54 में हो रहा अवैध निर्माण सील किया। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन में अवैध निर्माण हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed