{"_id":"645a92505abe0c4e9608dc38","slug":"allegations-of-the-candidates-the-administration-is-not-giving-the-list-of-polling-booth-wise-mainpuri-news-c-25-1-151700-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रत्याशियों का आरोप, बूथवार मतदान की सूची नहीं दे रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रत्याशियों का आरोप, बूथवार मतदान की सूची नहीं दे रहा प्रशासन
Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद प्रत्याशी लगातार सवाल उठा रहे हैं। मतदान के पांच दिन बाद भी नगर पालिका केे 32 वार्ड की बूथवार सूची सार्वजनिक नहीं की जा सकी है। बूथवार सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने से चेयरमैन पद के प्रत्याशियों को मतगणना में गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। प्रत्याशियों की मांग के बाद भी उनको बूथवार सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और 32 वार्ड के सभासदों के लिए चार मई को मतदान हुआ है। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कब्जा करके फर्जी मतदान करने के आरोप गैर भाजपाई प्रत्याशी एक मंच पर आकर संयुक्त रूप से लगा चुके हैं। मतदान के पांच दिन बाद भी नगर पालिका के मतदान की बूथवार सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने से अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। सूची सार्वजनिक नहीं होने से यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस बूथ पर कितने मतों के सापेक्ष कितने मत पड़े हैं।
सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी आराधना गुप्ता, बसपा प्रत्याशी रेखा पांडेय, निर्दलीय प्रत्याशी नेहा गुप्ता तथा ऊषादेवी ने आरेाप लगाया है कि प्रशासन मतगणना में धांधली करना चाहता है। कई बार मांगे जाने के बाद भी उनको बूथवार सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उनका आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी न तो मिल रहे हैं और न ही फोन उठा दरहे हैं। मतगणना की पारदर्शिता के लिए बूथवार सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए। चुनाव से जुड़े अधिकारियों को बूथवार सूची उपलब्ध करानी चाहिए।
वर्जन
सभी निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए गए हैं कि वे चुनाव संबंधी जानकारियां प्रत्याशियों के साथ साझा करें। अगर कोई निर्वाचन अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी।