{"_id":"6add1f99e88649356008e491","slug":"allegations-of-setting-fire-to-shuttering-losses-worth-lakhs-agra-news-c-25-1-agr1008-1195551-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेटरिंग में आग लगाने का आरोप, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेटरिंग में आग लगाने का आरोप, लाखों का नुकसान
Sun, 25 Oct 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मड़ायना में शुक्रवार रात निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के लिए लगी सेटरिंग में आग लग गई। पीड़ित पक्ष ने एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव मड़ायना निवासी लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि उनके भाई राजकुमार का खेत पर मकान बन रहा है। मकान में लिंटर डालने के लिए सेटरिंग लगाई गई थी। शुक्रवार रात भाई सेटरिंग के पास सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने सेटरिंग में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख राजकुमार ने बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। लक्ष्मण शर्मा का कहना है कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि घटना की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।