फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of demanding bribe in the name of Chief Minister's residence

Agra News: मुख्यमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Allegations of demanding bribe in the name of Chief Minister's residence
अकोला । विकास खंड अकोला के गांव मनियां में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों से अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। सपेरा जाति के रीब परिवारों ने ग्राम सचिव पर आवास दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता शकुंतला देवी सहित जमुना, मछला और सपना देवी आदि का कहना है कि दैवीय आपदा में उनके टिनशेड टूट गए थे। आरोप है कि आवास सूची में नाम बनाए रखने के लिए 10-10 हजार रुपये की मांग की। ग्रामीणों का दावा है कि रिश्वत देने से मना करने पर सचिव ने उनके नाम अपात्र बताकर सूची से काट दिए और शिकायत करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में ग्राम सचिव विकास वर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आधार कार्ड में तकनीकी खामियों (नाम गलत होने) के कारण लाभार्थियों के नाम सूची में नहीं आए हैं, जिन्हें अगले सर्वे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed