स्कूल की फीस पर विवाद, अभिभावकों के साथ मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत
- सेंट अगस्टीन स्कूल के दो छात्रों के अभिभावकों ने कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप, थाना रकाबगंज में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बालूगंज स्थित सेंट अगस्टीन स्कूल के कर्मचारियों पर मारपीट करने और छह महीने की फीस लेने के बाद ही स्थानांतरण प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत थाना रकाबगंज में की गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी। स्कूल के सहायक प्रबंधक का कहना है कि अभिभावकों के आरोप गलत हैं।
दुर्गा एन्क्लेव, देवरी रोड निवासी विमला देवी ने थाना रकाबगंज में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उनके दो बेटे रोहन कक्षा आठ और अर्जुन कक्षा दो में सेंट अगस्टीन जूनियर हाईस्कूल, बालूगंज में पढ़ते हैं। कोरोना के कारण परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। इस कारण बच्चों को प्रमोट किया गया।
स्कूल फीस को लेकर अभिभावकों के लिए राहतभरी खबर, जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश
विमला देवी 26 अगस्त को बच्चों का स्थानांतरण प्रमाणपत्र और रिपोर्ट कार्ड लेने गई थीं, लेकिन कॉलेज में पांच महीने की फीस मांगी गई, जबकि वह पिछली कक्षा की फीस अदा कर चुकी हैं। इस दौरान दूसरी यूनिट में पढ़ाने का दबाव बनाया। इस पर उन्होंने कहा कि बच्चों का प्रवेश दूसरे स्कूल में करा दिया है। वहां फीस भी जमा हो गई है।
परिजनों ने लगाया यह आरोप
आरोप है कि कॉलेज में उनके और पति महेश के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस पर पुलिस चौकी बालूगंज पर शिकायत की। इसी तरह की शिकायत कक्षा आठ के छात्र शिवम शर्मा की मां अंजू ने की है। स्थानांतरण प्रमाणपत्र देने के लिए छह महीने की फीस अदा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल के खिलाफ छह महीने की फीस जबरन मांगे जाने की शिकायत की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।
स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर लिख दी टिप्पणी
विमला देवी का आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल की ओर से बेटे रोहन के स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर टिप्पणी की गई। इसमें लिखा है कि अभिभावकों से सावधान रहें। फीस अदा नहीं की है। उत्तेजित रहते हैं। प्रिंसिपल से मारपीट करते हैं। पुलिस को बुलाते हैं।
गलत आरोप लगा रहे हैं अभिभावक
इस पर स्थानांतरण प्रमाणपत्र दे दिया गया। टिप्पणी नियमानुसार की गई है। जो कुछ भी अभिभावक ने किया, वही लिखा गया। इसके अलावा दूसरे छात्र से भी दो महीने की फीस अदा करने को कहा था। दोनों को छूट दी गई थी।
अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।