फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of intimidation after victory of SP candidate

Agra News: सपा प्रत्याशी की जीत के बाद धमकाने का आरोप

Sun, 24 Nov 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Allegation of intimidation after victory of SP candidate
सपा प्रत्याशी की जीत के बाद धमकाने का आरोप
विज्ञापन

- धरमंगदपुर निवासी पीड़ित ने कुर्रा थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। मतदान के दिन धरमंगदपुर बूथ के बाहर लोगों को सपा के वोट करने के लिए धमका रहे लोगों को रोका तो वह रंजिश मान गए। अब सपा प्रत्याशी के जीतने के बाद आरोपी बदला लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर निवासी शिवराज सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को धरमंगदपुर पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा था। बूथ के बाहर गांव के कुछ लोग ग्रामीणों को सपा के लिए वोट करने के लिए धमका रहे थे। यह देख उन्होंने गांव निवासी पूर्व प्रधान नेम कुमार और शिवराज सिंह ने विरोध किया। आरोपी इसी बात को लेकर उनसे रंजिश मान बैठे हैं। उक्त सभी लोगों के पास लाइसेंसी असलहा हैं। सपा प्रत्याशी के जीतने के बाद अब आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है। शिवराज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed