फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of gangrape using weapons

Agra News: असलहा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sat, 20 Jan 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jan 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Allegation of gangrape using weapons
असलहा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

- बेवर पुलिस बता रही संदिग्ध, शिकायत पर कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर असलहा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि उसे शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी को दी गई शिकायत को पुलिस संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 14 जनवरी को वह बाजार से वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही रहने वाले दो नामजद व इटावा के रहने वाले साथी ने रोक लिया। आरोप लगाया कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बाद आरोपी उसे खींच कर झाड़ियों में ले गए। वहां असलहा के बल पर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। बताया कि थाने में शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी पहले भी उसके साथ हरकत कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। जो भी सत्यता होगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed