फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of fraud against constable

Agra News: आरक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 04 Sep 2023 04:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Sep 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud against constable
आरक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन



- रमईहार निवासी पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। शहर के रमईहार निवासी एक युवक ने जनपद में तैनात एक आरक्षी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


कोतवाली क्षेत्र के रमईहार निवासी सुभाष ने एसपी को बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2016 मेंं जनपद में तैनात एक आरक्षी से हुई थी। कुछ ही दिनों में पारिवारिक संबंध हो गए। उसका एक जमीन का मामला चल रहा था। आरक्षी ने कहा कि जमीन का एग्रीमेंट उसके (आरक्षी) नाम कर दो। वह इस मसले को सुलझा हेगा। एग्रीमेंट करने के बाद आरक्षी ने कोई मदद नहीं की। इस बीच एक किसान की जमीन खरीदने के लिए उसने 29 लाख रुपया उक्त आरक्षी को दिए गए। किसी कारण जमीन का सौदा नहीं हो सका। किसान ने रुपया वापस किया। वह रुपया आरक्षी ने अपने पास रख लिया। उसे धमकाने लगा कि अगर रुपया मांगा तो झूठे मामले में फंसा देगा। जो जमीन उस से एग्रीमेंट कराई थी। उस जमीन एक प्लॉट अपने दोस्त के नाम करवाया। 40 लाख रुपया लेकर एग्रीमेंट वापस किया गया। उसकी बाइक भी आरक्षी नहीं लौटा रहा है। एसपी से मामले की जांंच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed