फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation In Up Panchayat Sahayak Bharti Complaint

आरोप: सगे संबंधियों का चयन, पंचायत सहायकों की भर्ती में प्रधानों की मनमानी, अफसर 'बेबस'

Fri, 17 Sep 2021 10:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Sep 2021 10:52 AM IST
सार

पंचायत सहायकों की भर्ती में आरोप लगे हैं कि नियमों की अनदेखी कर भर्ती की गई हैं, कई जगह संबंधियों की भर्ती हुई है। राजनीतिक दवाब में मानकों की अनदेखी हुई है।

विज्ञापन
Allegation In Up Panchayat Sahayak Bharti Complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत सहायक पदों पर भर्ती में ग्राम प्रधानों पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। कहीं प्रधान अपने सगे-संबंधियों को भर्ती करवा रहे हैं, तो कहीं मानकों को ताक पर रख पात्र अभ्यर्थियों को अपात्र किया जा रहा है। प्रधानों की इस मनमानी के आगे प्रशासनिक अफसर भी बेबस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिवालय बनाए जा रहे हैं। जिनके लिए पंचायत सहायक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 90 सहायकों की भर्ती होनी है। जिसके लिए प्रधान, पंचायत सचिव की कमेटी बनी है। जो अभ्यर्थियों का शैक्षिक योग्यता में वरीयता के आधार पर चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी। आरोप हैं कि प्रधान पात्रों की जगह अपात्रों का चयन कर रहे हैं। कई जगह अनियमितताएं हो रही हैं। सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं के दवाब में प्रधान व अधिकारी भर्तियों में गड़बड़ियां कर रहे हैं। 
विज्ञापन


केस-एक
खेरागढ़ तहसील में सैंया ब्लॉक के ग्राम बखतपुरा। अशोक कुमार ने डीएम दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रधान ने उसकी पुत्री की जगह अपने रिश्तेदार को पंचायत सहायक पद पर भर्ती कराया है। प्रधान के रिश्तेदार की भर्ती निरस्त करने की मांग की गई है। डीएम ने डीपीआरओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-दो 
एत्मादपुर तहसील में खंदौली ब्लॉक का गांव आंवलखेड़ा। रुचि परमार ने सीडीओ दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रधान मानकों की अनदेखी कर अपने चहेतों को भर्ती करा रहा है। आवेदिका एमए-बीएड है, प्रधान तहसील के निवास प्रमाणपत्र को नहीं मान रहा। प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
 

अपात्रों का नहीं होगा चयन
अपात्रों का चयन नहीं होगा। जो शिकायत आई हैं उनकी जांच कराई जा रही है। डीपीआरओ को निर्देशित किया हैं। शासनादेश में जो नियम है उसके मुताबिक ही चयन होगा।  - ए मनिकन्डन, मुख्य विकास अधिकारी

कमेटी के पास हैं अधिकार
पंचायत स्तर पर प्रधान की कमेटी बनाई है। नाम भेजने का अधिकार उनके पास है। जो नाम भेजे जाएंगे उन्हें जिला स्तरीय बैठक में रखा जाएगा। शिकायतों की जांच होगी। - नीतेश भोंडेले, जिला पंचायत राज अधिकारी

ब्रज में डेंगू का कहर: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 19 लोगों ने तोड़ा दम, फिरोजाबाद की भयावह स्थिति
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed