फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All the power of the soul is spread in the nine doors of the body: Pankaj Maharaj

आत्मा की सारी शक्ति शरीर के नौ दरवाजों में फैली है: पंकज महाराज

Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
All the power of the soul is spread in the nine doors of the body: Pankaj Maharaj
कुरावली रोड पर खटिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देते पंकज महाराज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज अपनी 26 दिवसीय जनजागरण यात्रा पर निकले हैं। शनिवार को 23 वें पड़ाव खटिकपुर पर महाराज ने सत्संग समारोह में पहुंचकर प्रचवन दिए। उन्होंने कहा कि आत्मा की सभी शक्तियां शरीर के नौ दरवाजों में फैली है।
विज्ञापन

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेवजी ने लोगों को प्रभु की भजन भक्ति में लगाने व अच्छे समाज के निर्माण के लिए अपने जीवन काल में अथक परिश्रम किया। अपनी आध्यात्मिक शक्ति का सहारा देकर करोड़ों लोगों को इससे जोड़ा। हम मानवता और आध्यात्मिक शक्ति के जागरण से सबको जीवन का सत्य सिखाकर ईश्वर की तरफ मोड़ने के प्रमुख लक्ष्य को लेकर निकले हैं।
विज्ञापन

प्रेम और स्वेच्छा से दिल बदलेंगे। हम चाहते हैं वेष कीमती मनुष्य शरीर को पाने के महत्व को लोग समझें और गृहस्थ आश्रम के कार्यों को करते हुए थोड़ा सा समय निकाल कर भगवान का भजन भी करें। उन्होंने कहा कि आत्मा की सभी शक्तियां शरीर के नौ दरवाजों में फैली है। उसे केंद्रित करके दसवें द्वार (भृकुटी बिलास) में लाएंगे तो गुरु की कृपा से आत्मा की शक्ति का बोध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि गुरु के बराबर कोई नहीं। यहां तक कि सतनाम अनामी भी गुरु के आगे कुछ नहीं। जयगुरुदेव नाम की महिमा सुनाई। इस अवसर पर जयगुरुदेव संगत जिला मैनपुरी के अध्यक्ष पंचम सिंह, मास्टर शिव कुमार, ऋषि यादव, पवन गुप्ता, हरिनाथ सिंह, बाबूराम यादव, संतराम चौधरी, मृत्युंजय झा, बीबी दोहरे, अनूप कुमार सिंह, सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed