फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All objections on municipal ward reservation resolved

Agra News: नगर निकाय वार्ड आरक्षण पर आईं सभी आपत्तियां निस्तारित

Sat, 08 Apr 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
All objections on municipal ward reservation resolved
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिले के दस नगर निकायों के लिए एक सप्ताह पूर्व वार्ड आरक्षण जारी किया गया था। पूरे सप्ताह इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। शनिवार को प्रशासन ने सभी सात आपत्तियों को निस्तारित करने के लिए उनका अध्ययन किया। अध्ययन में आपत्तियां निराधार मिलने पर खारिज कर दी गईं। आज वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है।
मैनपुरी नगर पालिका समेत कुल दस नगर निकायों के लिए जिले में चुनाव प्रस्तावित है। इसमें नगर पंचायत कुरावली, भोगांव, बेवर, किशनी, कुसमरा, करहल, बरनाहल, घिरोर और ज्योंती खुड़िया शामिल हैं। सभी के लिए नगर निकाय अध्यक्ष के साथ ही वार्ड आरक्षण भी एक सप्ताह पूर्व शासन ने जारी कर दिया था। इसके बाद वार्ड आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिन का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्तियां प्राप्त की गईं। सभी दस नगर निकायों के वार्ड आरक्षण पर कुल सात आपत्तियां ही प्राप्त हुईं। शुक्रवार को आपत्तियों की समय सीमा समाप्त होने के बाद आपत्तियों का अध्ययन शनिवार को किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों ने अध्ययन में पाया कि कोई भी आपत्ति वैध नहीं है। सभी आपत्तियां निराधार हैं, ऐसे में आपत्तियां खारिज कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां सही न पाए जाने पर वार्ड आरक्षण में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। रविवार को वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार ये सूची यथावत ही जारी होगी।
---
अब अधिसूचना का है इंतजार
नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदार और राजनैतिक दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं अंतिम वार्ड आरक्षण सूची जारी होने के बाद मैदान में कई दावेदार और कूद पड़ेंगे। अब इन दावेदारों को अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार आगामी सप्ताह में ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

---

दस नगर निकायों के वार्ड आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिन का मौका दिया गया था। कुल सात आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिनका अध्ययन करने के बाद निस्तारण कर दिया गया है। रविवार को वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी होगी।
-रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed