फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   all india t-20 tournament: rishi dawan became man of the tournament

ऋषि धवन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 11 Jun 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Jun 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
all india t-20 tournament: rishi dawan became man of the tournament
आल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के बाद बुधवार को होटल मान सिंह पैलेस में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। छवि ज्वैलर्स की ओर से खेले ऋषि धवन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। वह भारतीय टीम में भी खेल चुके हैं। तजिंदर सिंह को आगरा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। दिल्ली की एक कंपनी की ओर से बैट भी दिया गया।
विज्ञापन


छवि ज्वैलर्स से ही खेले प्रमोद चंडिला को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अनुरीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, राहुल चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। सभी को शील्ड प्रदान की गई। इसके अलावा टूर्नामेंट की विजेता छवि ज्वैलर्स टीम को टॉफी और तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। कोलाज ग्रुप दिल्ली को उप विजेता की ट्राफी के साथ दो लाख रुपये का चेक मिला। पूरन डावर, विजय बहादुर शर्मा, सोमेंद्र तिवारी, पवन शर्मा, नरेश शर्मा, प्रशांत ठाकुर, आयोजन सचिव केशव अग्रवाल और सर्वेश भटनागर ने शील्ड और ट्राफी प्रदान की। संचालन रीनेश मित्तल और सुनील जैन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी लक्ष्मी सिंह को शामिल होना था पर वह नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


मान्यता की करेंगे मांग
कारोबारी पूरन डावर ने आयोजन की सराहना की। कहा कि वह बीसीसीआई और यूपीसीए से टूर्नामेंट को मान्यता दिलाने की मांग करेंगे।  

मैदान ही नहीं मंच पर भी अनदेखी
आगरा। मैदान पर ही नहीं मंच पर भी आगरा के खिलाड़ियों की अनदेखी हुई। पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर टूर्नामेंट को सफल बनाने में पूरी तरह से जुटे रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में उनको मंच पर जगह नहीं मिली। कार्यक्रम कुछ देर चलने के बाद संचालक रीनेश मित्तल की नजर उन पर पड़ी। मंच पर बैठे लोगों से अनुमति लेने के बाद उन्हें मंच पर आमंत्रित किया। जबकि सर्वेश कार्यक्रम शुरू होने से पहले पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed