फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   all city run for unity

एकता का संदेश लेकर दौड़ा शहर

Sun, 01 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 01 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
all city run for unity
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दूसरी बार आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में एकता की झलक दिखाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी और सामाजिक संगठन से जुड़े लोग दौड़ में शामिल हुए। देश की एकता और अखंडता के नारे युवाओं में जोश भर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को सरदार पटेल की 140वीं जयंती पर भाजपा ने ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सुबह सात बजे से आगरा कॉलेज मैदान के बाहर एकत्रित होने लगे। सामाजिक संगठन के लोग भी अपने बैनर और पोस्टर के साथ पहुंचे। दौड़ में शामिल होने के लिए पंक्तिबद्ध खड़े लोगों को ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर आगरा कॉलेज मैदान से रवाना किया। भाजपा महानगर इकाई के साथ-साथ युवा मोर्चा की टीम दौड़ को व्यवस्थित करने में जुटी थी। वंदेमातरम् और जय भारत... नारे लगाते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। यहां हुई सभा में ‘रन फॉर यूनिटी’ के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों से एकजुटता आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा ने दौड़ में शामिल सभी स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। दौड़ में महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, होली लाइट पब्लिक स्कूल, गणेश नागर सरस्वती बालिका विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, बालमुुकुंद रामचंद्र बजारी सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। भारत स्वाभिमान न्यास से देवेंद्र धाकड़े, विनिता उपाध्याय, विद्यारानी आदि शामिल रहे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में होटल व्यवसायी भी पहुंचे। आगरा विकास मंच और रामलाल वृद्धा आश्रम के भी सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राम प्रताप सिंह चौहान, अनिल चौधरी, दीपक खरे, डा. मंजू गुप्ता, अजय जैसवाल, हेमंत भोजवानी, अवधेश रावत, अनुराग चतुर्वेदी, ललित चतुर्वेदी, मधुसूदन शर्मा, सोनू चौधरी, अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित, डा. रामबाबू हरित, विजय भदौरिया, मनोज गर्ग, सुमित उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ता घटे, जनसहभागिता बढ़ी
‘रन फॉर यूनिटी’ के दूसरे आयोजन में शहरवासियों की सहभागिता तो बढ़ी लेकिन भाजपाइयों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा घट गई। राष्ट्रीय, प्रदेश, ब्रज, जिला, महानगर स्तर पर सक्रिय शहर के बहुत से नेता और कार्यकर्ता दौड़ में नजर नहीं आए। कई प्रकोष्ठों के तो प्रमुख लोग तक नहीं थे। जबकि कुछ ही घंटे बाद भाजपा महानगर द्वारा ही आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में इतने नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए कि होटल वैभव पैलेस का हॉल छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed