फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alisha, Rudra and Ayushi get Mahamedha Samman

अलीशा, रुद्रा और आयुषी को मिला महामेधा सम्मान

Fri, 03 Sep 2021 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Alisha, Rudra and Ayushi get Mahamedha Samman
बल्केश्वर स्थित संत रामकृघ्ण कन्या महाविद्यालय में महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट और सेवा आगरा की ओर स
आगरा। सेवा आगरा संस्था और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को महामेधा सम्मान समारोह का आयोजन बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में किया गया। समारोह में ड्राइंग एवं पेंटिंग के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन करने वाली चित्रकार अलीशा राघव, जिमनास्टिक में जूनियर नेशनल चैंपियन आयुषी शर्मा और जीटीवी पर इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज की फाइनलिस्ट और कैंसर पीड़ित के लिए अपने बालों का दान करने वाली रुद्रा रघुवंशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेवा आगरा के संस्थापक मुरारीलाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक मनमोहन चावला, रविकांत चावला और संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी ने तीनों मेधावियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। संचालन डॉ. पिंकी भारद्वाज ने किया। इस दौरान डॉ. अनिरुद्ध राघव, डॉ. अभिलाषा सिंह राघव, नीलेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा आगरा संस्था के संस्थापक मुरारीलाल गोयल ने बताया कि 11 सितंबर को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर में पांच सौ मेधावी बेटियों को महामेधा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में यूपी, सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड से इस साल इंटरमीडिएट में 75 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियां शामिल की जाएंगी। योग्य छात्राएं संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर, गोयल पेंट-सुल्तानगंज की पुलिया, बाबूलाल सर्राफ-बेलनगंज, राजकमल कन्या इंटर कालेज-केदार नगर, कमल बुक डिपो-ट्रांस यमुना कॉलोनी, टीकम स्टेशनरी-शाहगंज, पीके बुक सेंटर-टेड़ी बगिया और संजय स्टेशनरी-कारगिल पेट्रोल पंप के पास, सिकंदरा पर पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed